Punctuation and the Use of Capital Letters: Easy Rules Guide
Punctuation and the Use of Capital Letters
किसी भी भाषा में Punctuation का महत्त्वपूर्ण स्थान होता है । किसी sentence या passage में अर्थ की स्पष्टता या समुचित विराम के लिए निर्धारित चिह्नों के प्रयोग की विधि को Punctuation कहते हैं । Punctuation Marks की सहायता से वाक्यों को पढ़ने, बोलने और उनके अर्थ समझने में सुगमता होती है ।
अँगरेजी में मुख्य Punctuation Marks इस प्रकार हैं—
1. Full Stop ( . )
2. Comma ( , )
3. Semicolon ( ; )
4. Colon ( : )
5. Question Mark ( ? )
6. Exclamation Mark ( ! )
7. Hyphen ( - )
8. Dash ( — )
9. Apostrophe ( ' )
10. Inverted Commas ( "..." ) या ( ' ... ' )
अब इन चिह्नों और इनके प्रयोग पर विचार करें ।
1. Full Stop ( . )
1. Interrogative, Optative और Exclamatory Sentences को छोड़कर किसी भी तरह के पूर्ण वाक्य के अंत में Full Stop का प्रयोग होता है । जैसे—
He is a boy.
Go there.
Don't do this.
He asked me what my name was.
2. Abbreviations और Initial letters के बाद Full Stop का प्रयोग होता है । जैसे—
B.A. B.D.O. Nov. L.P. School
M.A. M.L.A. Dec. N.C.C. Officer
Ph.D. U.S.A. R.S.S. T.K.Jha
3. आजकल Dr, Mr, Mrs, St (Saint ) के बाद Full Stop का प्रयोग नहीं होता, क्योंकि अब ये पूरे शब्द की भाँति प्रयुक्त होते हैं, संक्षिप्त शब्द की भाँति नहीं ।
4. 1st, 2nd, 3rd इत्यादि के बाद Full Stop का प्रयोग नहीं होता है ।
5. अगर कोई वाक्य Abbreviation से अंत होता है, तो वाक्य के अंत में एक ही Full Stop दिया जाता है, दो नहीं। जैसे—
He is an I.A.S. He is an S.D.O.
I am an M.A. Come at 5 p.m.
2. Comma ( , )
Comma थोड़े ठहराव का सूचक है । इसके कुछ मुख्य प्रयोग इस प्रकार हैं—
1. अगर वाक्य में एक ही Part of Speech के दो या दो से अधिक शब्द एक के बाद एक आएँ तो उनके बीच Comma दिया जाएगा, जैसा कि इन उदाहरणों से स्पष्ट है ।
Ram, Mohan, Sohan and Gopal are my friends.
He is tall, gentle and handsome.
He is always eating, drinking and dancing.
2. जब किसी शब्द को दोहराया जाता है, तब उसके बीच Comma का प्रयोग होता है ।
Go, go; I don't need you.
Try, try again.
3. वाक्य में प्रयुक्त Apposition पद के पहले और बाद में Comma का प्रयोग किया जाता है । इस प्रकार Apposition पद दो Commas के बीच में आ जाता है। जैसे—
I, Ram, am a student.
Rajendra Prasad, the first President of India, was a great man. He, the son of a rich man, is very proud.
4. कुछ वाक्यों में words of address का प्रयोग रहता है । अगर words of address वाक्य के शुरू में रहता है, तो ठीक इसके बाद Comma लगता है । अगर words of address वाक्य के अंत में रहता है, तो Comma ठीक इसके पहले लगता है। अगर वाक्य के बीच में words of address रहता है, तो इसके दोनों बगल Comma का प्रयोग होता है । जैसे—
Mohan, where are you going?
Get out, Ram.
May I go out, Sir?
Hate What are you doing, boys ?
I know, Suresh, that only you can do this.
5. कभी-कभी वाक्य के बीच में बाहर से words/phrases / clauses को रख दिया जाता है जिसे अगर निकाल भी दिया जाए तो वाक्य के construction में कोई अंतर नहीं आता। ऐसे words/phrases / clauses के दोनों तरफ Commas का प्रयोग किया जाता है । जैसे—
He, however, passed the examination.
I, therefore, request you to grant me leave.
He is, after all, my friend.
You will, I hope, agree with me.
6. Yes/No के बाद comma का प्रयोग होता है, अगर इसके बाद कोई वाक्य आता है। जैसे—
Yes, I will help you.
No, you can't.
7. चिट्ठियों में अभिवादन (salutation) और विदाई ( words of leavetaking) के बाद Comma दिया जाता है । जैसे—
Dear Suresh, Yours faithfully,
Dear Mother, Yours truly,
8. Question Tag को Main Clause से अलग करने के लिए Comma का प्रयोग होता है । जैसे—
You will go tomorrow, won't you?
He is ready, isn't he?
She cannot do, can she?
9. वाक्य में प्रयुक्त Direct Speech को वाक्य के शेष भाग से अलग करने के लिए Comma का प्रयोग किया जाता है । जैसे—
He said, "I am ready."
"I don't know her," she said.
"You know," said she, "that I don't like him."
Note: अगर Direct Speech में Question/Exclamation रहे और उसके बाद Reporting Verb आए, तो अभीष्ट Direct Speech के बाद Comma का प्रयोग नहीं होगा । जैसे—
"Where are you going?" he asked me.
"Well done!" he said.
3. Semicolon ( ; )
1. Comma का प्रयोग वहाँ होता है, जहाँ कम ठहराव की जरूरत पड़ती है | Full Stop का प्रयोग वहाँ होता है, जहाँ अधिक ठहराव की जरूरत पड़ती है। वहीं Semicolon का प्रयोग वहाँ होता है, जहाँ Comma से कुछ अधिक और Full Stop से कुछ कम ठहराव की जरूरत पड़ती है ।
2. Semicolon का प्रयोग वहाँ होता है, जहाँ Full Stop का प्रयोग हो सकता है। लेकिन यदि हम विभिन्न Principal Clauses को बिना linking word के एक ही वाक्य में प्रयोग करना चाहें ताकि अभीष्ट विचार अधिक तीव्रता से एक साथ स्पष्ट हो सके, तो ऐसे Clauses को Semicolon से जोड़ा जाएगा। जैसे—
Come early; go early.
Honesty is the best policy; it inspires us with greater confidence.
4. Colon ( : )
1. Colon का प्रयोग किसी सूची ( list) या उदाहरण ( example) को आरंभ करने के लिए होता है । जैसे—
The following words are nouns: cat, cow, boy and girl.
I want the following: books, pens and notebooks.
2. Direct Speech तथा Quotation के पहले Colon का प्रयोग किया जाता है । जैसे—
He said: "I will do it."
Shakespeare said: "Sweet are the uses of adversity."
3. Dialogue में वक्ता के नाम के बाद Colon का प्रयोग होता है। जैसे—
Teacher: What are you doing?
Ram: Sir, I am doing my lesson.
4. जब किसी शब्द के बाद उसका definition या description देना होता है, तब उस शब्द के बाद Colon दिया जाता है । जैसे—
Noun: A noun is a naming word.
Albatross: A large white seabird with long wings.
5. Question Mark ( ? )
1. Interrogative Sentence के अंत में Question Mark का प्रयोग होता है। जैसे—
Who are you?
What is your name?
He said to me, “What are you doing?"
Note: Indirect question के बाद Full Stop का प्रयोग होता है, Question Mark का नहीं। जैसे—
He asked me what my name was.
I don't know who he was.
2. Question Tag के बाद Question Mark का प्रयोग होता है । जैसे—
You are going tomorrow, aren't you?
6. Exclamation Mark ( ! )
1. Optative Sentence और Exclamatory Sentence के अंत में Exclamation Mark का प्रयोग होता है। जैसे—
May God help you !
What a beautiful scene it is!
How lovely she looks!
2. Interjections/Phrases/Sentences जिनसे आकस्मिक भाव व्यक्त होता है, उनके बाद Exclamation Mark का प्रयोग होता है । जैसे—
Alas! Hello!
Oh! Oh! Enough!
Nonsense! Well done!
7. Hyphen ( - )
1. अगर किसी वाक्य का कोई शब्द पंक्ति के अंत में जगह के अभाव के कारण पूरा नहीं आ सके, तो उस अपूर्ण शब्द के बाद Hyphen दिया जाता है और उस शब्द के शेष भाग को अगली पंक्ति के आरंभ में लिखा जाता है ।
(a) dog, cow, bag, box, ox जैसे एक syllable वाले शब्दों को divide नहीं किया जाता। इन्हें जहाँ भी लिखें, पूरा लिखें | Hyphen की मदद से दो lines में न लिखें ।
(b) पंक्ति के अंत में किसी शब्द का केवल एक अक्षर लिखकर या एक अक्षर छोड़कर Hyphen कभी न दें। जैसे— grammar को grammar या gramma-r नहीं लिखें ।
(c) किसी शब्द का syllable पूरा हो जाने के बाद ही Hyphen दें । जैसे— beau-ti-ful, im-me-di-ate. अगर beautiful वाक्य के अंत में लिखना हो और पूरा न आए तो beau के बाद Hyphen दें या beauti के बाद Hyphen दें ।
2. 21 से 99 तक के compound numbers को शब्दों में लिखने के लिए Hyphen का प्रयोग किया जाता है । जैसे—
21 = twenty-one
62 = sixty-two
89 = eighty-nine
431 = four hundred and thirty-one
855 = eight hundred and fifty-five
5153 = five thousand, one hundred and fifty-three
3. यदि Prefix के लगने से कोई vowel लगातार दो बार आ जाता है, तो अभीष्ट Prefix के बाद Hyphen दिया जाता है। जैसे—
co-operation, re-elect, pre-eminent.
4. अँगरेजी में बहुत सारे compound और complex words हैं, जिनके formation में Hyphen का प्रयोग होता है । जैसे—
sister-in-law, brother-in-law, a five-rupee note, a one-eyed man, Vice-President, non-violence, mid-June, Ex-M.L.A., Ex-Principal.
8. Dash ( — )
1. कभी-कभी जहाँ Colon का प्रयोग किया जा सकता है वहाँ Dash का प्रयोग किया जाता है। list of things, examples या वाक्य में पहले कही हुई बातों के बाद अगर उस संबंध में कोई explanation/illustration/ statement देना होता है, तो Dash का प्रयोग किया जाता है । जैसे—
I want the following-ten notebooks, two pens, four pencils and one inkwell.
2. दो संख्याओं के बीच Dash का प्रयोग दी हुई प्रथम और अंतिम संख्या के बीच की लुप्त संख्या या संख्याओं को सूचित करने के लिए किया जाता है । जैसे—
1970-1980 (1970 से 1980 तक)
Chapters I-XI (एक से ग्यारह तक)
PP 10-100 (पृष्ठ 10 से पृष्ठ 100 तक)
3. Quotation के प्रारंभ में Dash का प्रयोग किया जाता है । जैसे—
The teacher said — “Honesty is the best policy.”
9. Apostrophe ( ' )
1. Contractions ( संक्षिप्त शब्दों) में लुप्त अक्षर या संख्या के स्थान पर Apostrophe का प्रयोग किया जाता है। जैसे—
Ma'am ―for Madam
can't —for cannot
aren't —for are not
I'm ―for I am
I'll —for I will
It's —for it is
o'clock —for of the clock
'82 —for 1982
2. Noun के Possessive Form में Apostrophe का प्रयोग होता है । जैसे—
Ram's cow, the cow's milk, the boys' names.
3. संख्या तथा अक्षरों को Plural बनाने में 's का प्रयोग होता है । जैसे—
Add four 3's and the result is 12.
Your t’s and I's look alike. (तुम्हारे 't' और 'I' एक जैसे दीखते हैं ।)
Note: संख्या यदि शब्दों में लिखी जाती है, तो उसका plural -s/es लगाकर बनाया जाता है, 's लगाकर नहीं । जैसे—
Sachin hit three fours and two sixes.
10. Inverted Commas
Inverted Commas को Quotation Marks भी कहा जाता है । Inverted Commas single ('.....' ) भी हो सकते हैं और double ( ".....") भी। आप दोनों में से किसी एक का प्रयोग कर सकते हैं। इनके मुख्य प्रयोग इस प्रकार हैं—
1. Inverted Commas का प्रयोग Quotation और Direct Speech को घेरने के लिए किया जाता है । जैसे—
He said, “What are you doing?"
Shakespeare says, "Sweet are the uses of adversity."
2. Inverted Commas का प्रयोग पुस्तक, कहानी, कविता, लेख, अखबार आदि के नामों के साथ भी होता है । जैसे—
Have you read "Hamlet"?
‘Ode on Solitude' is a famous poem.
3. वाक्य में प्रयुक्त ऐसे words/phrases को भी Inverted Commas के भीतर रखा जाता है, जिनपर विशेष ध्यान (special attention) देने की जरूरत है या जो context में unusual है। जैसे—
The word 'please' is a very useful word.
4. अगर Quotation के भीतर भी Quotation हो, तो भीतरी Quotation के लिए वैसे Inverted Commas का प्रयोग करते हैं जैसा Main Quotation के लिए नहीं किया गया है । जैसे—
He asked me, "Have you read 'Hamlet'?"
He asked me, 'Have you read "Hamlet"?'
The Use of Capital Letters
Capital Letters के प्रयोग इस प्रकार हैं—
1. प्रत्येक वाक्य का पहला अक्षर Capital Letter से लिखा जाता है । जैसे—
He is my brother.
What are you doing?
Take the medicine in time.
2. Poem की प्रत्येक पंक्ति का पहला अक्षर Capital Letter से लिखा जाता है। जैसे—
She dwelt among the untrodden ways.
Beside the Springs of Dove;
A maid whom there were none to priase
And very few to love.
Note: बहुत-से, आधुनिक कवि अब इस नियम को नहीं मानते ।
3. Inverted Commas के अंदर शुरू होनेवाले प्रत्येक वाक्य का पहला अक्षर Capital Letter से लिखा जाता है। जैसे—
He said to me, "What do you want?"
“She is ill,” said her mother to the doctor.
अगर Direct Speech/Quotation में प्रयुक्त एक ही वाक्य दो या दो से अधिक भागों में बँटा हो, तो केवल पहले भाग का पहला अक्षर Capital letter से लिखा जाएगा । जैसे—
"I am your friend," said he, "so you should help me."
4. किसी व्यक्ति के नाम में प्रयुक्त प्रत्येक शब्द का पहला अक्षर Capital होता है । जैसे—
Ram Kumar Singh, Gopi Mehta, Asha Kumari, Lucy, John.
5. किसी व्यक्ति के नाम के पहले आनेवाले title का पहला अक्षर Capital होता है । जैसे—
Mr Sir Dr Lt
Mrs Miss Prof Col
6. गाँव, शहर, राज्य, देश, महादेश इत्यादि के नामों का पहला अक्षर Capital होता है। जैसे—
Chamanpur
Patna
Sheohar
Ranchi
Bihar
Punjab
India
Nepal
Asia
Africa
7. पहाड़, नदी, ट्रेन, जहाज आदि के नामों का पहला अक्षर Capital होता है । जैसे—
The Himalayas
The Ganges
The Toofan Express
The Taj Express
The Vikrant
The Sagar Samrat
8. पुस्तक, नाटक, समाचारपत्र, पत्रिका आदि के नामों में प्रयुक्त सभी शब्दों का पहला अक्षर Capital होता है । सिर्फ Article, Conjunction या Preposition बीच में आएँ, तो वे small letters से लिखे जाएँगे। जैसे—
The Ramayan, The Times of India, Pratiyogita Kiran, etc.
9. story, poem, report, article या chapter of a book के title में प्रयुक्त सभी शब्दों का पहला अक्षर Capital होता है । सिर्फ Article, Conjunction या Preposition बीच में आएँ, तो वे small letters से लिखे जाएँगे। जैसे—
Ode on Solitude, Gandhiji as a World Citizen, etc.
10. दिन, महीना, भाषा, समुदाय, धर्म, त्योहार आदि के नामों का पहला अक्षर Capital होता है। जैसे—
Sunday, March, Hindi, Holi, Diwali, Muslim, etc..
11. Political Parties के नाम का प्रत्येक शब्द Capital से शुरू होता है जैसे—
the Congress Party
the Janta Party
the Socialist Party
the Muslim League
the B.J.P.
the C.P.I.
12. ऐतिहासिक घटनाओं में आए प्रत्येक शब्द का पहला अक्षर Capital होता है । जैसे—
Independence Day
Republic Day
French Revolution
the Middle Ages
World War I
the Battle of Panipat
13. पदवी (title) और ओहदा ( designation ) में प्रयुक्त प्रत्येक शब्द का पहला अक्षर Capital होता है। जैसे—
Chief Minister
Prime Minister
Chief Justice
District Magistrate
Principal
Headmaster
14. Proper Noun से बने शब्दों का पहला अक्षर Capital होता है। जैसे—
Indian
Russian
American
Japanese
Bihari
Punjabi
British
Greek
15. अधिकतर Abbreviations में प्रयुक्त प्रत्येक letter को Capital से लिखा जाता है । जैसे—
B.D.O.
I.A.S.
B.A.
M.A.
M.L.A.
M.P.
U.N.O.
U.S.A.
Note: (a) जब abbreviation में एक से अधिक letters संयुक्त रहता है, तब केवल पहला letter Capital होता है, जैसा कि इन उदाहरणों से स्पष्ट है—
I.Sc.
M.Sc.
Ph.D.
B.Sc.
(b) कुछ abbreviations small letters से भी लिखे जाते हैं। जैसे—
a.m.
p.m.
e.g.
etc.
m.p.h.
16. Pronoun I, Interjection O तथा Personified word का पहला letter Capital से लिखा जाता है। जैसे—
He knew that I was not there.
O that she were alive !
O death ! Come soon.
17. अगर God का प्रयोग सर्वशक्तिमान् ईश्वर के लिए हो, तो God और उनके लिए प्रयुक्त Pronoun (He/Him/His) एवं अन्य शब्दों का पहला अक्षर Capital Letter से लिखा जाएगा। जैसे—
None can challenge God.
God is Almighty.
God is the Father of fathers.
God is kind to His creatures.
Note : अगर God का प्रयोग देवता के लिए हो, तो God और उनके लिए प्रयुक्त Pronouns Capital Letters से आरंभ नहीं होंगे। जैसे—
The god of fire will burn you if you don't obey him.
18. जब Father/ Mother / Uncle / Aunt से वक्ता के अपने Father/ Mother/Uncle/Aunt का बोध हो और इनके पहले कोई Determiner (the, your, my, his, etc.) प्रयुक्त न रहे, यानी इनका प्रयोग Proper Noun की तरह हो, तब इनका पहला अक्षर Capital Letter से लिखा जाएगा। इनके पहले Determiners प्रयुक्त रहने पर इन्हें small letter से लिखा जाएगा। जैसे—
Father agreed but Mother didn't.
I am waiting for Uncle and Aunt.
My father is very poor.
When is your uncle/aunt/mother/father coming?
EXAMPLES WORKED OUT
Direction Punctuate the following, using capital letters where necessary—
1. my father is a bdo
2. sita geeta and leela are dancing
3. try try again
4. i mohan am a student
5. where are you going mohan
6. he is after all my brother
7. yes i am ready to help you
8. you are ready arent you
9. he said i am ready
10. the following words are nouns cow dog cat boy and girl
11. may god help you
12. what a beautiful place it is
13. alas my cat is dead
14. my father in law is sixty two years old
15. i cant help rams brother
16. he said to me what is your name
17. i know dr suman and prof mathur
18. the ganges is a holy river of india
19. i read the ramayan every day
20. have you read ode on solitude
21. i shall come in march
22. we must believe in god
23. i am waiting for father
24. i love my father very much
Answers:
1. My father is a B.D.O.
2. Sita, Geeta and Leela are dancing.
3. Try, try again.
4. I, Mohan, am a student.
5. Where are you going, Mohan?
6. He is, after all, my brother.
7. Yes, I am ready to help you.
8. You are ready, aren't you?
9. He said, "I am ready."
10. The following words are nouns: cow, dog, cat, boy and girl.
11. May God help you!
12. What a beautiful place it is!
13. Alas! My cat is dead.
14. My father-in-law is sixty-two years old.
15. I can't help Ram's brother.
16. He said to me, "What is your name?"
17. I know Dr Suman and Prof Mathur.
18. The Ganges is a holy river of India.
19. I read the Ramayan every day.
20. Have you read 'Ode on Solitude'?
21. I shall come in March.
22. We must believe in God.
23. I am waiting for Father.
24. I love my father very much.
EXERCISE 62
Direction Punctuate the following, using capital letters where necessary—
1. r k mishra is an mla
2. i am a ba
3. i dont like mohan sohan ravi and manoj
4. try try again for success
5. jawaharlal nehru the first prime minister of india was a great man
6. she the daughter of a rich man is very proud
7. i sohan promise to help you
8. mohan you should help me
9. what are you doing here my son
10. i love you suresh
11. i therefore request you to help me
12. he is i think not a good man
13. no you cant stay here
14. she is tall isnt she
15. she said to me what is your name
16. come early go early
17. i need the following a cup tea water and sugar
18. pronoun a pronoun stands for a noun
19. who is miss lata
20. may you die of cholera
21. what a dark night it is
22. well done i am proud of you
23. my sister in law is an ma
24. i cant do without your cooperation
25. i need twenty five rupees
26. arent you rams brother
27. the teacher said who can define the word determiner
28. where is ram going with his father
EXERCISE 63
Direction Punctuate the following, using capital letters where necessary—
1. i know mr john and mrs call
2. he said to me do you know dr kapoor
3. mount everest is the highest peak of the himalayas
4. people worship the ganges in india
5. have you read as you like it
6. he will come on the first sunday of january
7. some indians know both hindi and urdu
8. when does the prime minister arrive here
9. who is the main leader of the congress party
10. god is kind to his children
11. why has father not come yet
12. i think uncle will like it
13. i think my father will not like it
14. a hindu celebrates deepawali with great joy
15. have you seen the wind is a beautiful poem
16. the play as you like it has been written by shakespeare
17. the teacher said god is almighty
18. we celebrate the independence day every year
19. the word excuse me is a very popular word
20. our vice president is an ex mp
***
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।