हिन्दी में सामान्य अशुद्धियाँ: सही प्रयोग और शुद्ध लेखन सीखें
हिन्दी में सामान्य अशुद्धियाँ (COMMON ERRORS IN HINDI)
प्रायः लिखने या बोलने के क्रम में वाक्यगत अशुद्धियाँ हो जाती हैं । व्याकरण के विभिन्न नियमों को यदि ध्यान में रखकर बोला या लिखा जाए, तो अशुद्धियों की संभावना नहीं रहेगी। यहाँ शुद्ध-अशुद्ध वाक्यों की एक संक्षिप्त सूची दी जा रही है—
शब्दक्रम की अशुद्धियाँ
अशुद्ध शुद्ध
नई दिल्ली की राजधानी भारत है । भारत की राजधानी नई दिल्ली है ।
उजली घास गाय चर रही है। उजली गाय घास चर रही है ।
उसने एक मोती का हार खरीदा । उसने मोती का एक हार खरीदा ।
लड़का एक दूसरे का पीछा कर रहा है। एक लड़का दूसरे का पीछा कर रहा है।
कुछ केरल के लोग यहाँ आए हैं । केरल के कुछ लोग यहाँ आए हैं।
मैंने पढ़ते हुए दो गधों को देखा। जब मैं पढ़ रहा था, तब मैंने दो गधों को देखा ।
वह अंडे में पानी उबालकर खाती है। वह पानी में अंडे उबालकर खाती है।
वह शत्रु से तलवार लेकर लड़ने लगा । वह तलवार लेकर शत्रु से लड़ने लगा ।
कई बैंक के कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई। बैंक के कई कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई ।
वहाँ बहुत से पशु और पक्षी उड़ते और वहाँ बहुत से पशु चरते और पक्षी
चरते हुए दिखाई दिए । उड़ते हुए दिखाई दिए ।
उसने तरह-तरह के चमड़े के जूते खरीदे। उसने चमड़े के तरह-तरह के जूते खरीदे ।
यह चित्र गाँधीजी जब पटना पधारे थे, यह चित्र उस समय लिया गया था,
उस समय लिया गया था । जब गाँधीजी पटना पधारे थे ।
यहाँ शुद्ध गाय का दूध मिलता है । यहाँ गाय का शुद्ध दूध मिलता है ।
कर्ता और क्रिया-संबंधी अशुद्धियाँ
अशुद्ध शुद्ध
सीता या मोहन आए । सीता या मोहन आया ।
तुम, वह और हम खेलोगे I तुम, वह और हम खेलेंगे ।
दो बैल या एक गाय बिकेंगे । दो बैल या एक गाय बिकेगी।
दो लड़कियाँ और एक लड़का खेलता है। दो लड़कियाँ और एक लड़का खेलते हैं ।
दो लड़के और एक लड़की खेलती है। दो लड़के और एक लड़की खेलती हैं ।
मेरा पिताजी आनेवाला है । मेरे पिताजी आनेवाले हैं ।
राजा-रानी आई । राजा-रानी आए ।
राम रोटी खाती है । राम रोटी खाता है ।
लड़का लड़की बन गई । लड़का लड़की बन गया ।
लड़की लड़का बन गया। लड़की लड़का बन गई ।
सीता और गीता खा रहे हैं। सीता और गीता खा रही हैं ।
कर्म और क्रिया-संबंधी अशुद्धियाँ
अशुद्ध शुद्ध
मेरा आँसू गिरा। मेरे आँसू गिरे।
पिताजी कहे हैं । पिताजी ने कहा है।
तुमने दही और पापड़ खाया । तुमने दही और पापड़ खाए ।
मैंने भात और दाल खाई । मैंने भात और दाल खाए ।
मोहन ने आम खाए । मोहन ने आम खाया ।
राधा ने कृष्ण को देखी। राधा ने कृष्ण को देखा ।
लड़कों ने कुत्तों को मारे । लड़कों ने कुत्तों को मारा ।
सीता ने संतरे खाई । सीता ने संतरे खाए ।
मैंने सीता को देखी । मैंने सीता को देखा ।
मुझे रसोई बनाना नहीं आती । मुझे रसोई बनाना नहीं आता ।
मैंने सोनू को एक नारंगी दिया । मैंने सोनू को एक नारंगी दी।
मैंने छड़ी सीधा किया । मैंने छड़ी सीधी की ।
मालती ने झूठ कही थी । मालती ने झूठ कहा था।
संज्ञा और सर्वनाम-संबंधी अशुद्धियाँ
अशुद्ध शुद्ध
महात्मा गाँधी महामानव था। महात्मा गाँधी महामानव थे । उनके विचार महान् थे।
उसका विचार महान् था।
मेरे भैया अच्छा हैं। वह आज आनेवाला है। मेरे भैया अच्छे हैं। वे आज आनेवाले हैं।
सोनू और मोनू दोस्त नहीं है, लेकिन वह सोनू और मोनू दोस्त नहीं हैं, लेकिन
एक स्कूल में पढ़ता है। वे एक स्कूल में पढ़ते हैं।
राधा से पूछो, वे पढ़ेगी या नहीं ? राधा से पूछो, वह पढ़ेगी या नहीं ?
मुझे चार कलमें हैं, वह कीमती है । मुझे चार कलमें हैं, वे कीमती हैं।
विशेष्य और विशेषण-संबंधी अशुद्धियाँ
अशुद्ध शुद्ध
उजले कुरता और जूते लाओ। उजला कुरता और जूते लाओ ।
यह नीले कलम है । यह नीली कलम है ।
वे अच्छा लड़का है । वे अच्छे लड़के हैं।
वह लड़की लम्बा है । वह लड़की लम्बी है ।
शब्द प्रयोग संबंधी अशुद्धियाँ
अशुद्ध शुद्ध
उसने ठण्डी साँस भरी । उसने ठण्डी साँस ली ।
गाड़ी में लबालब भीड़ थी । गाड़ी में ठसाठस भीड़ थी ।
घड़े में ठसाठस पानी भरा था । घड़े में लबालब पानी भरा था ।
महेश आरोग्य हो गया । महेश नीरोग हो गया ।
मुझे फेल होने की आशा है । मुझे फेल होने की आशंका है।
मैंने भाषण दिया । मैंने भाषण किया ।
लोग अब चरखा नहीं कातते । लोग अब चरखा नहीं चलाते ।
लोग अब सूत नहीं काटते । लोग अब सूत नहीं कातते।
वह एकतार बजा रहा है । वह एकतारा बजा रहा है ।
वह धूल में उड़ गया । वह धूल में मिल गया ।
वह मेरी स्त्री है। वह मेरी पत्नी है ।
पकड़ो, चोर दौड़ रहा है । पकड़ो, चोर भाग रहा है ।
अनावश्यक शब्द-संबंधी अशुद्धियाँ
अशुद्ध शुद्ध
वह मेरा इकलौता बेटा है I वह मेरा इकलौता है ।
इसका अन्तिम निष्कर्ष लिखें । इसका निष्कर्ष लिखें ।
उसका शरीर गद्गद हो गया। वह गद्गद हो गया ।
तुम किस कारण से गए ? तुम किस कारण गए ?
महेश लौटकर वापस आ गया है। महेश वापस आ गया है ।
मेरा नाम श्री आनन्द कुमारजी है । मेरा नाम आनन्द कुमार है ।
वह जल से पौधे सिंच रहा है। वह पौधे सींच रहा है ।
वह पतिव्रता नारी है । वह पतिव्रता है।
वह प्रातःकाल के समय गया । वह प्रातः काल गया ।
वह विधुर पुरुष है । वह विधुर है ।
श्री झा मेरे अपने पिता हैं । श्री झा मेरे पिता हैं।
लिंग, वचन और कारक-संबंधी अशुद्धियाँ
अशुद्ध शुद्ध
अच्छा बच्चा रोते नहीं । अच्छे बच्चे रोते नहीं ।
अनेकों स्त्री-पुरुष उसे देखने गए। अनेक स्त्री-पुरुष उसे देखने गए।
उसके अंग-अंग सजाए गए। उसका अंग-अंग सजाया गया।
माताजी आ रहे हैं। माताजी आ रही हैं ।
माताजी ने मुझसे कही । माताजी ने मुझसे कहा ।
तुमको उनको बताया । तुमने उन्हें बताया।
वह सोचा । उसने सोचा ।
हमने तुमको बोला था । हमने तुमसे कहा था ।
विविध अशुद्धियाँ
अशुद्ध शुद्ध
अशुद्ध वह बैठ के पढ़ता है । वह बैठकर पढ़ता है ।
उस कॉपी का क्या मोल है ? उस कॉपी का क्या मूल्य है ?
आपका सब काम गलत होता है । आपके सब काम गलत होते हैं ।
अभी कै बजा है ? चार बजा है। अभी कितने बजे हैं? चार बजे हैं ।
सुनते-सुनते कान पक गया । सुनते-सुनते कान पक गए।
उसने शीला देवी से वार्ता की। उसने शीला देवी से बात की ।
इस फल को पका हुआ होना चाहिए । इस फल को पका होना चाहिए ।
हमारे शिक्षक मुझसे प्रश्न पूछते हैं। हमारे शिक्षक मुझसे प्रश्न करते हैं।
मैं तुम्हें अच्छी बातें बताऊँगा। मैं तुम्हें अच्छी-अच्छी बातें बताऊँगा ।
कोई एक लड़का आ रहा है। कोई लड़का आ रहा है ।
या, एक लड़का आ रहा है।
किसी बच्चे को बुलाओ । किसी एक बच्चे को बुलाओ ।
या, एक बच्चे को बुलाओ।
अभ्यास
1. दिए गए वाक्यों को शुद्ध करें—
(क) नई दिल्ली की राजधानी भारत है । कई चीन के विद्वान् भारत आए ।
(ख) मंगल-अक्षत पड़ा। लड़का लड़की बन गई।
(ग) पिताजी ने मुझसे कहा । मेरे पास चार कुरसियाँ हैं, वह कीमती है।
(घ) उजली जूते और टोपी दीजिए। उसने ठण्डी साँस भरी ।
(ङ) वह मेरे अपने पिताजी हैं । उसे फाँसी-दंड की सजा हुई ।
(च) अच्छा बच्चा अधिक खेलते नहीं । राधा की लड़की हुई ।
(छ) खुशी से उसका शरीर गद्गद हो गया। बोलो मगर धीरे से।
(ज) दोस्तों समय आ गया है । मेरी माँ-बाप अच्छी हैं ।
(झ) उस लड़का को बुलाओ । उसका प्राण निकल गया।
(ञ) राम के उँगली चाकू के द्वारा कट गई है। कौन पेड़ कट गया ।
(ट) किसी एक कलम से लिखो। कोई एक छात्र आया है ।
(ठ) उजले जूता, कुरता और टोपी लाओ । सीता द्वारा चली नहीं जाती।
(ड) ऊँट हिनहिनाता है, लेकिन बंदर गरजता है ।
(ढ) उसने एक फूल की माला बनाई ।
(ण) वह सकुशलपूर्वक घर आ गया ।
(त) बंदूक एक बहुत ही उपयोगी शस्त्र है ।
2. इनमें कौन-सा वाक्य शुद्ध है ?
(i) मैंने एक चिट्ठी दिया ।
(ii) मैंने एक चिट्ठी को लिख दिया ।
(iii) मैंने एक चिट्ठी दी।
(iv) मैं एक चिट्ठी दिया ।
***
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।