English Grammar Tense Explained with Types, Rules and Examples
Tense
Tense से क्रिया का कोई रूप अथवा दो या दो से अधिक रूपों के संगठन का बोध होता है, जिसका प्रयोग किसी कार्य-व्यापार के होने का समय दर्शाने में होता है।
* The tense stands for a verb form or a series of verb forms used to express a time relation.
is reading / am coming —Present Progressive Tense
has been waiting —Present Perfect Continuous Tense
saw / played / ate / did —Simple Past Tense
will go / shall come / shall eat —Simple Future Tense
अँगरेजी में Tense के तीन भेद हैं—
1. Present Tense (वर्तमान काल)
2. Past Tense (भूत काल)
3. Future Tense (भविष्यत् काल)
पुनः प्रत्येक के चार भेद हैं । Present Tense के चारों भेद इस प्रकार हैं—
(a) Simple Present Tense/Present Indefinite Tense
(b) Present Progressive / Continuous / Imperfect Tense
(c) Present Perfect Tense
(d) Present Perfect Continuous Tense
इसी तरह Past Tense और Future Tense के भी चार-चार भेद हैं। अब इन बारहों Tenses का अलग-अलग विस्तारपूर्वक अध्ययन करें ।
1. SIMPLE PRESENT TENSE
[अभी हम सभी Tenses के सिर्फ Affirmative Sentences की चर्चा करेंगे, Negative और Interrogative Sentences की चर्चा आगे के Chapters में करेंगे । ]
इन वाक्यों को देखें—
I am a boy. (मैं एक लड़का हूँ ।)
We are students. (हमलोग छात्र हैं ।)
The boy is ill. (लड़का बीमार है ।)
I have a car. (मुझे एक कार है ।)
She has a cow. (उसके पास एक गाय है ।)
The cow eats grass. (गाय घास खाती है ।)
They play football. (वे लोग फुटबॉल खेलते हैं ।)
इन वाक्यों में आए Verbs—am, is, are, have, has, eats और play Simple Present Form में प्रयुक्त हैं । ऐसे Simple Present Form में प्रयुक्त Verbs को Simple Present Tense में होना समझा जाता है ।
इस Tense के वाक्यों में Subject + Verb की बनावट होती है—
Subject+Verb in Simple Present Form (either singular or plural).
कहाँ Singular Verb का प्रयोग होगा और कहाँ Plural Verb का, इसके लिए आगे दी गई सारणी को ध्यान में रखें ।
Note 1. हिंदी के वाक्यों में जब मुख्य क्रिया के रूप में 'हूँ, है, हो' या 'हैं' रहता है या 'धातु + ता हूँ / ती हूँ / ते हैं/ ते हो/ ती हो/ ता है / ती हैं' रहता है, तब उन वाक्यों की क्रियाओं का अनुवाद प्रायः Simple Present Tense में होता है । उदाहरण के लिए ऊपर दिए गए वाक्यों को देखें और अनुवाद के लिए इस सारणी को ध्यान में रखें।

Note 2. He के स्थान पर She, It या कोई भी उपयुक्त Singular Subject आ सकता है तथा They के स्थान पर कोई भी उपयुक्त Plural Subject आ सकता है।
Note 3. जब Main Verb के रूप में am/is/are / have/has का प्रयोग होता है, तब इसके बाद Noun या कोई अन्य उपयुक्त Complement का आना आवश्यक हो जाता है । जैसे—
He is ready. I am a student. I have a pen.
Simple Present Tense का प्रयोग—
1. इस Tense का प्रयोग मुख्यतः आदत या स्वभावजनित कार्य-व्यापार (habitual actions) का बोध कराने में होता है। जैसे—
I walk in the morning. ( मैं सुबह में टहलता हूँ ।) ~ आदत / स्वभाव
The sun rises in the east. (सूर्य पूरब में उगता है ।) ~ आदत / स्वभाव
Milk is sweet. (दूध मीठा होता है ।) ~ स्वभाव
2. इस Tense का प्रयोग स्थायी या सामान्य कार्य-व्यापार, संबंध, अधिकार, निहित गुण इत्यादि का बोध कराने के लिए भी होता है । जैसे—
Two and two is four. (दो और दो चार होता है ।) ~ स्थायी कार्य-व्यापार
She is my mother. (वह मेरी माँ है।) ~ संबंध
I have a car. (मेरे पास एक कार है ।) ~ अधिकार
The rose is beautiful. (गुलाब सुंदर होता है ।) ~ निहित गुण
Note 1. इस Tense से यह स्पष्ट नहीं होता कि कोई कार्य-व्यापार बोलते समय हो रहा है या नहीं। ऐसे स्पष्टीकरण के लिए Present Progressive Tense का प्रयोग होता है । जैसे—
I take tea but this time I am taking coffee.
मैं चाय पीता हूँ, यानी मैं चाय पीया करता हूँ— ऐसी मेरी आदत है, परंतु इस समय मैं कॉफी पी रहा हूँ ।
Note 2. Tense के concept को और अधिक clear करने के लिए इस chapter के अध्ययन के साथ-साथ Tense पर आधारित अनुवाद भी बनाएँ । इसके लिए Oxford Junior English Translation या Oxford Current English Translation देखें ।
2. PRESENT PROGRESSIVE TENSE
इन वाक्यों को देखें—
I am eating. (मैं खा रहा हूँ ।)
The boy is jumping. (लड़का उछल-कूद रहा है।)
They are dancing. (वे लोग नाच रहे हैं ।)
Sita is singing. (सीता गा रही है।)
इन वाक्यों में आए Verbs am eating, is jumping, are dancing और is singing का Verb Form am/is/are + Present Participle है। ऐसे Verb Form में प्रयुक्त Verbs को Present Progressive Tense में होना समझा जाता है। इस Tense के वाक्यों में Subject + Verb की बनावट होती है—
Subject + am / is / are + V-ing.
Note: हिंदी के वाक्यों में इस Tense की क्रिया के अंत में प्रायः 'रहा हूँ / रही हूँ / रहे हैं / रही हो / रहा है / रही हैं' रहता है और इसके पहले कोई भूतकालिक समयसूचक शब्द प्रयुक्त नहीं रहता । अनुवाद के लिए कर्ता के बाद am/is/are दिया जाता है और उसके बाद V+ing. उदाहरण के लिए ऊपर दिए गए वाक्यों को देखें और अनुवाद के लिए इस सारणी को ध्यान में रखें ।

Present Progressive Tense का प्रयोग—
1. इस Tense का प्रयोग तात्कालिक वर्तमान ( immediate present / now) का बोध कराने के लिए होता है, अर्थात् क्रिया वर्तमान समय में बोलते या लिखते वक्त संपन्न हो रही है। जैसे—
I am reading. (पढ़ने का काम चालू है ।)
He is sleeping. (सोना जारी है ।)
He is playing in the room. (अभी खेल रहा है ।)
2. इस Tense का प्रयोग ऐसे काम के होने या चालू रहने का भी बोध कराने में होता है जो अभी तत्काल नहीं हो रहा है (इसी क्षण अर्थात् बोलते समय), परंतु अभीष्ट समय के आस-पास या इन दिनों हो रहा है। जैसे—
He is reading mathematics these days.
वह आजकल गणित पढ़ रहा है— बोलते समय नहीं, परंतु आजकल— about this time
3. इस Tense का प्रयोग भविष्य में होनेवाले कार्यक्रम/निर्णय/ पूर्वनिर्धारित योजना तथा कार्य करने के इरादे या संभावना को भी व्यक्त करने में होता है । जैसे—
She is coming tomorrow. (वह कल आ रही है ।) ~ पूर्वनिर्धारित योजना
I am going to buy a car. (मैं एक कार खरीदने जा रहा हूँ।) ~ भविष्य में कार्य करने का इरादा
3. PRESENT PERFECT TENSE
इन वाक्यों को देखें—
I have eaten. (मैं खा चुका हूँ / मैंने खाया है ।)
We have played. (हमलोग खेल चुके हैं / हमलोगों ने खेला है ।)
You have done it. तुमने इसे किया है / तुम इसे कर चुके हो ।)
The sun has risen. (सूरज उग चुका है / सूरज उग गया है ।)
इन वाक्यों में आए Verbs have eaten, have played, have done' और 'has risen' Verb Form have/has + Past Participle of the Main Verb है। ऐसे Verb Form में प्रयुक्त Verbs को Present Perfect Tense में होना समझा जाता है।
इस Tense के वाक्यों में Subject + Verb की बनावट होती है—
Subject + have / has + V3.
Note: हिंदी के वाक्यों में इस Tense की क्रियाओं के अंत में ' चुका हूँ / चुकी हूँ / चुके हैं / चुके हो / चुका है / चुकी है' अथवा 'या हूँ / ई हूँ / ए हैं/ ए हो / या है / ई है' रहता है । अँगरेजी अनुवाद में Subject के बाद have/has दिया जाता है और उसके बाद क्रिया का Past Participle Form (V3)। जब Subject Third Person Singular Number में रहता है, तब has + V3 लगता है। अन्य Subjects के साथ have + V3 लगता है । उदाहरण के लिए पिछले पृष्ठ पर दिए गए वाक्यों को देखें और इस सारणी को ध्यान में रखें।

Present Perfect Tense का प्रयोग :
इस Tense का प्रयोग मुख्यतः ऐसे कार्य - व्यापार का बोध कराने के लिए होता है जो भूतकाल में समाप्त हो गया, परंतु उसका प्रभाव या संबंध वर्तमान समय से है। जैसे—
(a) I have eaten. ( मैंने खा लिया है ।) खाने का काम भूतकाल में समाप्त हो गया, परंतु उसका प्रभाव अभी भी मौजूद है— पेट भरा हुआ है और अभी खाने की इच्छा नहीं है ।
(b) He has broken his leg. (उसने अपनी टाँग तोड़ ली है।) टाँग टूटने का काम भूतकाल में समाप्त हो गया, परंतु उसका प्रभाव अभी भी मौजूद है और उस घटना का संबंध वर्तमान से है— उसकी टाँग अभी भी टूटी हुई है और अभी भी वह चलने की स्थिति में नहीं है ।
4. PRESENT PERFECT CONTINUOUS TENSE
इन वाक्यों को देखें—
I have been reading for two hours. (मैं दो घंटों से पढ़ रहा हूँ।)
She has been sleeping since 9 o'clock. (वह नौ बजे से सो रही है।)
It has been raining since morning. (सुबह से वर्षा हो रही है ।)
The boys have been playing. (लड़के खेलते रहे हैं।)
She has been living here for ten years. (वह दस वर्षों से यहाँ रह रही है ।)
इन वाक्यों में आए Verbs — have been reading, has been sleeping, has been raining, have been playing और has been living का Verb Form have been/has been + Present Participle है । ऐसे Verb Form को Present Perfect Continuous Tense में होना समझा जाता है।
इस Tense के वाक्यों में Subject + Verb की बनावट होती है—
Subject + have been / has been + V-ing.

Note: जब हिंदी क्रियाओं के अंत में 'रहा हूँ/ रही हूँ/ रही हैं/ रहे हैं/ रहे हो/ रही हो/ रहा है/ रही है' रहता है और इनके पहले भूतकालिक समयसूचक शब्द (जैसे― एक घंटे से, दो घंटों से, दो वर्षों से, सुबह से, 9 बजे से इत्यादि) रहता है, तब इन क्रियाओं का अनुवाद Present Perfect Continuous Tense में होता है । जब भूतकालिक समयसूचक शब्द का प्रयोग नहीं रहता है, तब क्रिया के अंत में 'ता रहा हूँ/ती रही हूँ/ता रहा है/ती रही है/ ते रहे हैं/ ते रहे हो / ती रही हो' रहता है । उदाहरण के लिए पिछले पृष्ठ पर दिए गए वाक्यों को देखें ।
For/ Since का प्रयोग :
कुछ वाक्यों में समयसूचक शब्दों के पहले for/since का प्रयोग होता है।
For का प्रयोग— जब अवधि (अर्थात् कितनी देर से / कितने समय से) दी रहती है, तब for का प्रयोग होता है । जैसे—
एक घंटे से for an hour
चार दिनों से for four days
बहुत दिनों से for several days
तीन वर्षों से for three years
Since का प्रयोग— जब निश्चित समय (किस घड़ी/ किस दिन / किस साल— शुरू होने का समय — starting point) दिया रहता है, तब since का प्रयोग होता है। जैसे—
सोमवार से since Monday
1980 ई. से since 1980
9 बजे से since 9 o'clock
सुबह से since morning
बचपन से since childhood
गत साल से since last year
Present Perfect Continuous Tense का प्रयोग :
इस Tense का प्रयोग मुख्यतः उस कार्य - व्यापार को व्यक्त करने के लिए होता है जो भूतकाल में प्रारंभ हुआ और अभी भी जारी है। जैसे—
He has been living in this town for ten years. ( वह दस वर्षों से इस शहर में रह रहा है।) ~ उसने दस वर्ष पहले रहना शुरू किया और अभी भी रह रहा है।
5. SIMPLE PAST TENSE
इन वाक्यों को देखें—
I was happy. (मैं खुश था ।)
You were sad. (तुम उदास थे ।)
They were leaders. (वे लोग नेता थे ।)
Ram had a horse. (राम के पास एक घोड़ा था ।)
You had a cow. (तुम्हारे पास एक गाय थी ।)
I went there. (मैं वहाँ गया / मैं वहाँ गया था ।)
He wrote a letter. ( उसने पत्र लिखा / उसने पत्र लिखा था ।)
इन वाक्यों में आए Verbs 'was, were, had, went ' और ' wrote' के Verb Form पर विचार करने से पता चलता है कि ये सभी Simple Past Form में प्रयुक्त हैं। ऐसे Verb Form में प्रयुक्त Verbs को Simple Past Tense में होना समझा जाता है।
इस Tense के वाक्यों में Subject + Verb की बनावट होती है—
Subject + Simple Past Form (V2).
Note 1. हिंदी के वाक्यों में इस Tense की क्रिया का रूप 'था / थी / थे/थीं' या धातु + आ/ई/ए + ( था / थी / थीं / थे) होता है । अँगरेजी अनुवाद के लिए Subject के बाद V2 का प्रयोग किया जाता है । उदाहरण के लिए ऊपर दिए गए वाक्यों को देखें और इस सारणी को ध्यान में रखें।

Note 2. जब Verb के रूप में was / were / had का प्रयोग करना होता है, तब इसके बाद noun या कोई अन्य उपयुक्त complement (पूरक) देना अनिवार्य हो जाता है। जैसे—
I was ill. They were teachers. I had a horse.
Simple Past Tense का प्रयोग :
1. इस Tense का प्रयोग मुख्यतः ऐसे कार्य-व्यापार के लिए होता है, जो भूतकाल में समाप्त हो गया । जैसे—

6. PAST PROGRESSIVE TENSE
इन वाक्यों पर विचार करें—
I was going to market. (मैं बाजार जा रहा था।)
She was dancing. (वह नृत्य कर रही थी ।)
Your brothers were sleeping. (आपके भाई लोग सो रहे थे ।)
It was raining. (वर्षा हो रही थी।)
इन वाक्यों में आए Verbs 'was going, was dancing, were sleeping' और 'was raining' के Verb Form पर विचार करने से पता चलता है कि इनका Verb Form was / were + Present Participle है। ऐसे Verb Form में प्रयुक्त Verbs को Past Progressive Tense में होना समझा जाता है । इस Tense के वाक्यों में Subject + Verb की बनावट होती है—
Subject + was/were + V-ing.
Note: हिंदी के वाक्यों में इस Tense की क्रिया के अंत में 'रहा था/रही थी/रहे थे/रही थीं' रहता है तथा वाक्यों के अँगरेजी अनुवाद में Subject के बाद was/were आता है और उसके बाद क्रिया का V-ing form. उदाहरण के लिए ऊपर दिए गए वाक्यों को देखें । कहाँ was और कहाँ were का प्रयोग होगा, यह इस तालिका से स्पष्ट है ।

Past Progressive Tense का प्रयोग :
इस Tense का प्रयोग मुख्यतः भूतकाल में किसी कार्य-व्यापार के जारी रहने का बोध कराने के लिए होता है । जैसे—

7. PAST PERFECT TENSE
इन वाक्यों को देखें—
(a) I had reached school before the bell rang.
(घंटी बजने के पहले मैं स्कूल पहुँच चुका था ।)
(b) The thief had fled away before the police came.
(पुलिस के आने के पहले चोर भाग चुका था ।)
(c) The patient had died before the doctor came.
(डॉक्टर के आने के पहले रोगी मर चुका था ।)
इन वाक्यों में आए Verbs 'had reached, had fled' और 'had died' के Verb Form पर विचार करने से पता चलता है कि इनका Verb Form had + Past Participle है । ऐसे Verb Form में प्रयुक्त Verbs को Past Perfect Tense में होना समझा जाता है ।
इस Tense के वाक्यों में संबंधित Subject + Verb की बनावट होती है—
Subject + had + V3.
Note: हिंदी के वाक्यों में इस Tense की क्रिया के अंत में ' चुका था / चुकी थी / चुके थे / चुकी थीं' रहता है । अँगरेजी अनुवाद के लिए Subject के बाद had दिया जाता है और had के बाद Main Verb का Past Participle form. उदाहरण के लिए ऊपर दिए गए वाक्यों को देखें जिनके प्रथम भाग में Past Perfect Tense प्रयुक्त है।

Past Perfect Tense का प्रयोग :
1. यदि भूतकाल में दो कार्य हुए हों और एक कार्य दूसरे कार्य के पहले पूर्णरूपेण समाप्त हो गया हो, तो पहले समाप्त होनेवाले कार्य के लिए Past Perfect Tense की क्रिया का प्रयोग होगा और बाद में समाप्त होनेवाले कार्य के लिए Simple Past Tense की क्रिया का । जैसे—
डॉक्टर के आने के पहले रोगी मर चुका था ।
इस वाक्य से यह स्पष्ट है कि भूतकाल में दो काम हुए — (a) रोगी का मरना और (b) डॉक्टर का आना । 'रोगी का मरना' पहले संपन्न हुआ । अतः इसके लिए Past Perfect Tense की क्रिया का प्रयोग होगा और 'डॉक्टर का आना' बाद में संपन्न हुआ । अतः इसके लिए Past Indefinite Tense की क्रिया का प्रयोग होगा। इस प्रकार अभीष्ट वाक्य का अनुवाद होगा—
The patient had died before the doctor came.
इस प्रकार Past Perfect Tense की क्रिया से यह बोध होता है कि कोई कार्य भूतकाल में किसी घटना के पहले संपन्न हो चुका था ।
2. आपने Past Perfect Tense का प्रयोग ऐसे वाक्यों में देखा है जिनके दो भाग हैं। कभी-कभी ऐसे वाक्यों के दो भाग नहीं होते, परंतु प्रसंग से स्पष्ट रहता है कि अभीष्ट कार्य दूसरे कार्य के बहुत पहले समाप्त हो चुका था । ऐसे वाक्यों में दूसरा कार्य लुप्त (silent) या understood रहता है। ऐसे वाक्यों में भी Past Perfect Tense की क्रिया का प्रयोग होता है । जैसे—
(a) I had already completed my work.
मैंने पहले ही अपना काम पूरा कर लिया था ।
(b) She had reached much earlier.
वह बहुत पहले पहुँच चुकी थी।
(c) I had never been to Delhi before.
इसके पूर्व मैं कभी दिल्ली नहीं गया था ।
3. Past Perfect Tense का प्रयोग अनेक परिस्थितियों में Present Perfect Tense के Past Equivalent के रूप में भी होता है । जैसे—
(a) I have been ill for ten days. Present Perfect Tense
I had been ill for ten days. Past Perfect Tense
(b) I have served in the army since 1998. Present Perfect Tense
I had served in the army since 1998. Past Perfect Tense
8. PAST PERFECT CONTINUOUS TENSE
इन वाक्यों को देखें—
I had been running. ( मैं दौड़ता रहा था ।)
He had been working since 2015. (वह 2015 ई. से काम कर रहा था ।)
It had been raining since morning. (सुबह से वर्षा हो रही थी ।)
They had been living for years. (वे लोग वर्षों से रह रहे थे ।)
इन वाक्यों में आए Verbs 'had been running, had been working, had been raining’ और ‘had been living' के Verb Form पर विचार करने से पता चलता है कि इनका Verb Form had been + present participle है। ऐसे Verb Form में प्रयुक्त Verbs को Past Perfect Continuous Tense में होना समझा जाता है।
इस Tense के वाक्यों में Subject + Verb की बनावट होती है—
Subject + had been + V-ing.
Note: हिंदी के वाक्यों में इस Tense की क्रिया के अंत में 'रहा था/ रही थी / रहे थे / रही थीं' रहता है और क्रिया के पहले भूतकालिक समयसूचक शब्द भी रहता है । जब भूतकालिक समयसूचक शब्द नहीं रहता है, तब क्रिया के अंत में 'ता रहा था / ती रही थी / ते रहे थे / ती रही थीं' रहता है । अँगरेजी अनुवाद के लिए Subject के बाद had been लगता है और इसके बाद Main Verb का Present Participle Form. उदाहरण के लिए पिछले पृष्ठ पर दिए गए वाक्यों को देखें और इस सारणी को ध्यान में रखें ।

Past Perfect Continuous Tense का प्रयोग :
इस Tense का प्रयोग मुख्यतः ऐसे कार्य-व्यापार का बोध कराने के लिए होता है, जो भूतकाल में कुछ समय या बहुत समय तक जारी था। जैसे—
They had been fighting for ten years. (वे लोग दस वर्षों से लड़ रहे थे।)
I had been playing since morning. (मैं सुबह से खेल रहा था ।)
9. SIMPLE FUTURE TENSE
इन वाक्यों को देखें—
I shall be a leader. ( मैं नेता बनूँगा ।)
You will be happy. (तुम खुश रहोगे ।)
Reeta will dance tomorrow. (रीता कल नृत्य करेगी ।)
I shall help you. ( मैं तुम्हारी मदद करूँगा ।)
They will serve the nation. (वे लोग राष्ट्र की सेवा करेंगे ।)
They will come soon. (वे लोग शीघ्र आएँगे ।)
इन वाक्यों में आए Verbs 'shall be, will be, will dance, shall help, will serve' और 'will come' के Verb Form पर विचार करने से पता चलता है कि इनका Verb Form shall /will + V1 है । ऐसे Verb Form में प्रयुक्त Verbs को Simple Future Tense में होना समझा जाता है ।
इस Tense के वाक्यों में Subject + Verb की बनावट होती है—
Subject + shall/will + V1.
Note: जब हिंदी वाक्य की क्रिया का रूप धातु + 'ऊँगा /ऊँगी /एगा /एगी/एँगे ' रहता है, तब अभीष्ट क्रिया का अँगरेजी अनुवाद Simple Future Tense में होता है। वाक्य के अनुवाद के लिए Subject के बाद shall/will दिया जाता है और उसके बाद V1 का प्रयोग होता है । उदाहरणार्थ पिछले पृष्ठ पर दिए गए वाक्यों को देखें और अनुवाद के लिए आगे दी गई सारणी को ध्यान में रखें ।

Simple Future Tense का प्रयोग :
1. Simple Future Tense का प्रयोग ऐसे कार्य-व्यापार के लिए होता है, जो भविष्य में सामान्य रूप से होगा । जैसे—
I shall go to Patna tomorrow. ( मैं कल पटना जाऊँगा ।)
I shall appear at the examination next year. (मैं अगले साल परीक्षा दूँगा ।)
2. इस Tense का प्रयोग इच्छा (will), संकल्प ( determination), चेतावनी (threat/command), इरादा (intention) इत्यादि का बोध कराने के लिए भी होता है। जैसे—
I will serve the nation. ( मैं राष्ट्र की सेवा करूँगा ।)
I will never tell a lie. ( मैं कभी झूठ नहीं बोलूँगा ।)
You shall not cheat her again. (तुम उसे दोबारा नहीं ठगोगे ।)
You shall come in time. तुम समय पर आओगे ।)
10. FUTURE PROGRESSIVE TENSE
इन वाक्यों को देखें—
I shall be playing. (मैं खेलता रहूँगा ।)
We shall be dancing. (हमलोग नृत्य करते रहेंगे ।)
She will be waiting. ( वह इंतजार करती रहेगी ।)
They will be teaching. (वे लोग पढ़ाते रहेंगे ।)
इन वाक्यों में Verbs ‘shall be playing, shall be dancing, will be waiting’ और ‘will be teaching' के Verb Form पर विचार करने से पता चलता है कि इनका Verb Form shall/will + be + Present Participle है। ऐसे Verb Form में प्रयुक्त Verbs को Future Continuous Tense में होना समझा जाता है ।
इस Tense के वाक्यों में Subject + Verb की बनावट होती है—
Subject + shall / will + be + V-ing.
Note: हिंदी के वाक्यों में इस Tense की क्रिया के अंत में 'ता रहूँगा / ते रहेंगे/ ता रहेगा/ ते रहेगी' रहता है। अँगरेजी अनुवाद के लिए Subject के बाद shall be / will be प्रयुक्त होता है और उसके बाद Main Verb का Ving Form. उदाहरण के लिए पिछले पृष्ठ पर दिए गए वाक्यों को देखें और आगे दी गई सारणी को ध्यान में रखें ।

Future Progressive Tense का प्रयोग :
इस Tense का प्रयोग ऐसे कार्य - व्यापार का बोध कराने के लिए होता है, जो भविष्य में किसी खास वक्त पर होता रहेगा । जैसे—
He will be sleeping then. ( तब वह सोता रहेगा ।)
I shall be staying there. ( मैं वहाँ रुका हुआ रहूँगा ।)
11. FUTURE PERFECT TENSE
इन वाक्यों को देखें—
I shall have played. ( मैं खेल चुकूँगा ।)
They will have finished the work. (वे काम समाप्त कर चुकेंगे ।)
Reeta will have danced. (रीता नाच चुकेगी ।)
You will have cut the trees. तुम पेड़ काट चुकोगे ।)
इन वाक्यों में आए Verbs 'shall have played, will have finished, will have danced' और 'will have cut' के Verb Form पर विचार करने से पता चलता है कि इनका Verb Form shall/will + have + V3 है । ऐसे Verb Form में प्रयुक्त Verbs को Future Perfect Tense में होना समझा जाता है ।
इस Tense के वाक्यों में Subject + Verb की बनावट होती हैं—
Subject + shall/will + have + V3 .
Note: हिंदी के वाक्यों में इस Tense की क्रियाओं के अंत में प्रायः 'चुकूँगा / चुकेंगे / चुकेगा / चुका रहेगा / चुकी रहेगी' रहता है । ऐसे वाक्यों के अँगरेजी अनुवाद Subject shall/will + have + Past Participle of the Main Verb का प्रयोग होता है। उदाहरण के लिए पिछले पृष्ठ पर दिए गए वाक्यों को देखें और इस सारणी को ध्यान में रखें ।

Future Perfect Tense का प्रयोग—
इस Tense का प्रयोग ऐसे कार्य-व्यापार के लिए होता है, जो भविष्य में किसी निर्धारित समय तक समाप्त हो चुका रहेगा ।
(a) I shall have finished the job by that time.
(मैं उस समय तक काम को समाप्त कर चुकूँगा ।)
(b) He will have come by ten o'clock.
(वह दस बजे तक आ चुकेगा ।)
(c) The patient will have died before the doctor comes.
(डॉक्टर के आने के पहले रोगी मर चुकेगा ।)
Note: ध्यान दें कि शर्तवाले उपवाक्य में Simple Present Tense का प्रयोग हुआ है।
12. FUTURE PERFECT CONTINUOUS TENSE
इन वाक्यों को देखें—
(a) I shall have been playing from morning.
(मैं सुबह से खेलता रहूँगा ।)
(b) We shall have been working from 2030.
(हमलोग 2030 ई. से काम करते रहेंगे ।)
(c) She will have been waiting for five years.
(वह पाँच वर्षों से इंतजार करती रहेगी ।)
(d) The boys will have been reading for an hour.
(लड़के एक घंटे से पढ़ते रहेंगे।)
(e) She will have been swimming.
(वह तैरती हुई रहेगी ।)
इन वाक्यों में आए Verbs 'shall have been playing, shall have been working, will have been waiting, will have been reading' ‘will have been swimming' के Verb Form पर विचार करने से पता चलता है कि इनका Verb Form shall/will + have been + Present Participle है । ऐसे Verb Form को Future Perfect Continuous Tense में होना समझा जाता है।
इस Tense के वाक्यों में Subject + Verb की बनावट होती है—
Subject + shall / will + have been + V-ing.
Note: हिंदी के वाक्यों में इस Tense की क्रियाओं के अंत में 'ता रहूँगा / ती रहूँगी/ता रहेगा /ती रहेगी/ते रहेंगे/ते रहोगे' रहता है और क्रियाओं के पहले Period of Time / Point of Time रहता है । जब क्रियाओं के पहले Period of Time/Point of Time नहीं रहता, तब क्रियाओं के अंत में 'ता हुआ रहूँगा / ती हुई रहूँगी /ते हुए रहेंगे /ते हुए रहोगे / ती हुई रहोगी / ता हुआ रहेगा /ती हुई रहेगी' रहता है । ऐसे वाक्यों के अँगरेजी अनुवाद के लिए Subject के बाद shall have been/will have been दिया जाता है और इसके बाद Main Verb का Present Participle Form. उदाहरण के लिए पिछले पृष्ठ पर दिए गए वाक्यों को देखें और अनुवाद के लिए इस सारणी को ध्यान में रखें ।

Note: Since का प्रयोग Future Tense के साथ नहीं होता। इसके बदले from या कोई अन्य उपयुक्त preposition का प्रयोग होता है ।
Future Perfect Continuous Tense का प्रयोग :
भविष्य में कुछ समय पूर्व से या किसी निर्धारित समय से या कुछ समय तक, लगातार किसी कार्य-व्यापार के जारी रहने का बोध कराने के लिए इस Tense का प्रयोग होता है ।
(a) By the end of this year I shall have been living here for five years.
(b) I shall have been working from morning.
(c) They will have been playing for ten days.
VERB FORMS OF THE TENSES AT A GLANCE
1. अब आप सभी Tenses के Verb Forms को एक साथ इस तालिका में देखें तथा विभिन्न Tenses में इनके रूप-परिवर्तन को ध्यान में रखें ।

2. Verb 'to be', Verb ‘to have' और 'to eat' के Verb Forms—

EXERCISE 41
Direction: Rewrite each of the following sentences in eleven ways changing the verb form into other tenses.
Example:
(a) He is eating a mango.
Ans. He eats a mango. He has been eating a mango.
He has eaten a mango. He will eat a mango.
He has been eating a mango. He will be eating a mango.
He ate a mango. He will have eaten a mango.He was eating a mango. He will have been eating aHe had eaten a mango. mango.
1. I write a letter.
2. He has been working.
3. She was playing.
4. My father will teach me.
5. It will have been raining.
6. He and. I do..
EXERCISE 42
Direction: Rewrite the following sentences using the correct verb form in the light of the hints given in the brackets.
Examples:
(a) I (read) a book. [Present Progressive]
Ans. I am reading a book.
(b) He (sleep) then. [Future Progressive]
Ans. He will be sleeping then.
(c) They (play) for two hours. [Present Perfect Continuous]
Ans. They have been playing for two hours.
1. He (eat) rice. [Simple Present]
2. I (go) to school. [Present Progressive]
3. She (play). [Present Perfect]
4. It (rain) for an hour. [Present Perfect Continuous]
5. He (write) a letter. [Simple Past]
6. The boys (sing). [Past Progressive]
7. The children (sleep). [Past Perfect]
8. We (work) since morning. [Past Perfect Continuous]
9. I (help) you. [Simple Future]
10. You (wait) for her. [Future Progressive]
11. Ram (learn) the lesson by them. [Future Perfect]
12. The farmers (plough) the field. [Future Perfect Continuous]
13. The cat (drink) milk. [Simple Present]
14. Cats (drink) milk. [Simple Past]
15. Ram and Shyam (jump). [Present Progressive]
16. My mother (come). [Present Perfect]
17. They (sell) their car. [Simple Past]
18. He (come) soon. [Simple Future]
19. Reeta (sing) since 10 o'clock. [Present Perfect Continuous]
20. She (buy) a frock tomorrow. [Simple Future]
21. They (quarrel). [Past Progressive]
22. She (post) the letter. [Simple Past]
23. I (learn) English for three years. [Past Perfect Continuous]
24. The poor man (beg). [Future Progressive]
25. The train (start) before I reached the station. [Past Perfect]
26. They (live) for ten years. [Future Perfect Continuous]
27. The patient (die) before the doctor comes. [Future Perfect]
28. They (fight) for years. [Past Perfect Continuous]
29. It (rain). [Past Progressive]
30. I (meet) him yesterday. [Simple Past]
EXERCISE 43
Direction: Same as in Exercise 42.
Examples:
(a) I (be) a good boy. [Simple Present]
Ans. I am a good boy.
(b) They (be) farmers. [Simple Present]
Ans. They are farmers.
(c) The girl (be) very beautiful. [Simple Past]
Ans. The girl was very beautiful.
(d) My son (be) a doctor. [Simple Future]
Ans. My son will be a doctor.
(e) She (have) a car. [Simple Present]
Ans. She has a car.
(f) She (have) a good pen. [Simple Past]
Ans. She had a good pen.
(g) I (have) money. [Simple Future]
Ans. I shall have money.
(h) I (be) ill. [Present Perfect]
Ans. I have been ill.
(i) I (be) late. [Present Progressive]
Ans. I am being late.
(j) I (be) twenty next month. [Simple Future]
Ans. I shall be twenty next month.
(k) She (see) me yesterday. [Simple past]
Ans. She saw me yesterday.
1. I (be) ready. [Simple Present]
2. You (be) a poor man. [Simple Present]
3. He (be) my father. [Simple Present]
4. Milk (be) sweet. [Simple Present]
5. The boys (be) late. [Simple Past]
6. She (be) innocent. [Simple Past]
7. We (be) present there. [Simple Future]
8. She (be) a nurse. [Simple Future]
9. He (be) always ready. [Present Perfect]
10. I (be) ill for ten days. [Present Perfect]
11. Two and two (be) four. [Simple Present]
12. I (be) ready. [Present Progressive]
13. The cow (have) two eyes. [Simple Present]
14. I (have) many friends. [Simple Past]
15. She (have) a golden ring. [Simple Present]
16. I (have) a ball. [Simple Past]
17. They (have) money. [Simple Past]
18. She (have) peace. [Simple Future]
19. My son (have) a bicycle. [Simple Future]
20. We (have) some bread. [Simple Past]
21. I (see) him yesterday. [Simple Past]
22. She (go) to school every day. [Simple Present]
23. He (be) ill since Friday. [Present Perfect]
24. He (read) a novel. [Present Progressive]
25. She (teach) us for years. [Present Perfect Continuous]
26. My father (come) tomorrow. [Simple Future]
27. The patient (die) before the doctor came. [Past Perfect]
28. Oil (float) on water. [Simple Present]
29. My father (be) seventy next month. [Simple Future]
30. He (write) a letter now. [Present Progressive]
EXERCISE 44
Direction: Use the correct verb form in the following sentences, chosen from the ones given in the brackets.
Examples:
(a) The sun ....... in the east. [is rising, rises]
(b) I ..... to school every day. [go, am going]
(c) He ....... yesterday. [came, has come]
(d) My father ....... tomorrow. [comes, will come]
(e) It ........ for two hours. [is raining, has been raining]
Answer:
(a) The sun rises in the east.
(b) I go to school every day.
(c) He came yesterday.
(d) My father will come tomorrow.
(e) It has been raining for two hours.
1. Cats ....... milk. [are liking, like]
2. I ....... my country. [love, am loving]
3. He ....... to school every day. [is going, goes]
4. I ....... him last year. [meet, met]
5. We ....... this film yesterday. [saw, have seen]
6. He ....... here for ten years. [is living, has been living]
7. I always ....... by bus. [go, went]
8. She ....... a poem now. [is reading, reads]
9. He ....... home yesterday. [went, has gone]
10. The earth ....... round the sun. [moves, is moving]
11. The baby ....... because it is hungry now. [cries, is crying]
12. Mohan ....... tomorrow. [will come, comes]
13. He ....... for two hours. [is sleeping, had been sleeping]
14. She ....... to them. [was coming, were coming]
15. The patient ....... before the doctor came. [died, had died]
16. On Sundays, I ....... to temple. [am going, go]
17. He ....... all the mangoes. [has eaten, eats]
18. I ....... good books. [love, am loving]
19. He ....... me a pen yesterday. [gave, gives]
20. I ....... ill for a month. [am, have been]
21. He ....... school before the bell rang. [had reached, reached]
22. My brother ....... today from Patna. [comes, is coming]
23. He ....... a doctor. [will, will be]
24. The dog ....... at me. [barks, barked]
25. They ...... to Kashmir last year. [will go, went]
***
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।