Parts of Speech in English Grammar – Complete Guide with Examples
Parts of Speech
अँगरेजी भाषा में जितने भी शब्द हैं, उन्हें वाक्यों में कार्य एवं प्रयोग के विचार से आठ भागों में बाँटा गया है । इनमें से प्रत्येक भाग को Part of Speech कहते हैं।
* All the English words are divided into eight groups according to the work they do in a sentence. Each group is called a part of speech.
ये निम्नलिखित हैं—
1. Noun (संज्ञा)
2. Pronoun (सर्वनाम)
3. Adjective (विशेषण)
4. Verb (क्रिया)
5. Adverb (क्रियाविशेषण)
6. Preposition (संबंधबोधक अव्यय)
7. Conjunction (समुच्चयबोधक अव्यय)
8. Interjection (विस्मयादिबोधक अव्यय)
पिछली कक्षाओं में आपने Parts of Speech का कुछ अध्ययन जरूर किया होगा । अब आप यहाँ इनका अलग-अलग विस्तारपूर्वक अध्ययन करेंगे। लेकिन, आपको एक बात शुरू से ही ध्यान में रखना अत्यंत आवश्यक है—
शब्दों का वर्गीकरण वाक्यों में उनके कार्य एवं प्रयोग की दृष्टि से किया गया है । अँगरेजी भाषा में अनेक ऐसे शब्द हैं जिनका प्रयोग वाक्यों में देखे बिना यह नहीं कहा जा सकता कि ये किस Part of Speech के अंतर्गत आते हैं। उदाहरण के लिए love, fast और in को लें । वाक्यों में इनका प्रयोग देखे बिना आप यह नहीं कह सकते कि ये किस group में आते हैं । जैसे—
I love my country. (love — Verb)
She is my love. (love — Noun)
This is a fast train. (fast — Adjective)
The boy runs fast. (fast — Adverb)
He is playing in the field. (in — Preposition)
Please come in. (in — Adverb)
इसलिए आप ऐसे शब्दों को गंभीरता से लें और इनका वर्गीकरण वाक्यों में प्रयोग देखने के बाद ही करें ।
***
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।