हिन्दी का सामान्य ज्ञान: महत्वपूर्ण तथ्य, प्रश्न और जानकारी
हिन्दी का सामान्य ज्ञान (GENERAL KNOWLEDGE OF HINDI)
हिन्दी साहित्य से संबद्ध रचनाकारों एवं रचनाओं की जानकारी आवश्यक है। अतः इनकी संक्षिप्त सूचियाँ प्रस्तुत की जा रही हैं—
हिन्दी के प्रसिद्ध कवि—कबीरदास, तुलसीदास, सूरदास, नंददास, रहीम, चंदबरदाई, मलिक मुहम्मद जायसी', मीराबाई, बिहारीलाल, भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, मैथिलीशरण 'गुप्त', सुमित्रानंदन ‘पंत', सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला', रामधारीसिंह 'दिनकर', 'डॉ. हरिवंशराय 'बच्चन', माखनलाल चतुर्वेदी, जयशंकर प्रसाद, महादेवी वर्मा, सुभद्राकुमारी चौहान, आचार्य जानकीवल्लभ 'शास्त्री', अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध’, ‘गोपालसिंह ‘नेपाली', सोहनलाल द्विवेदी, केदारनाथ मिश्र 'प्रभात', मोहनलाल महतो 'वियोगी', डॉ॰ शिवमंगलसिंह 'सुमन' आदि ।
हिन्दी के प्रसिद्ध लेखक—आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी, राहुल सांकृत्यायन, आचार्य रामचंद्र शुक्ल, शिवपूजन सहाय, हरिशंकर परसाई, डॉ॰ हजारीप्रसाद द्विवेदी, बनारसीदास चतुर्वेदी, श्रीराम शर्मा, पद्मसिंह शर्मा, सरदार पूर्णसिंह आदि ।
हिन्दी के प्रसिद्ध कहानीकार— प्रेमचंद, फणीश्वरनाथ 'रेणु', भगवतीचरण वर्मा, जैनेंद्र कुमार, गोविंदवल्लभ पंत, वृंदावनलाल वर्मा, राजेन्द्र यादव, कमलेश्वर, पांडेय बेचनशर्मा 'उग्र', आचार्य चतुरसेन शास्त्री, चंद्रगुप्त विद्यालंकार, राधाकृष्ण, इलाचंद्र जोशी आदि ।
हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार — भारतेंदु हरिश्चंद्र, जयशंकर प्रसाद, रामकुमार वर्मा, गोविंदवल्लभ पंत, सेठ गोविंद दास, जगदीशचंद्र माथुर, मोहन राकेश, उपेन्द्रनाथ ‘अश्क', उदयशंकर भट्ट आदि ।
हिन्दी के प्रसिद्ध एकांकीकार—भगवतीचरण वर्मा, गोविंदवल्लभ पंत, रामकुमार वर्मा, जगदीशचंद्र माथुर, लक्ष्मीनारायण मिश्र, सेठ गोविंद दास, उपेंद्रनाथ 'अश्क', जगन्नाथ 'मिलिंद', गणेशप्रसाद द्विवेदी आदि ।
हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार—प्रेमचंद, भगवतीचरण वर्मा, यशपाल, नागार्जुन, जैनेंद्र कुमार, देवकीनंदन खत्री, फणीश्वरनाथ 'रेणु', सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय', वृंदावनलाल वर्मा, डॉ. धर्मवीर भारती, राजा राधिकारमण प्रसाद सिंह, राजेन्द्र यादव, कमलेश्वर, मोहन राकेश, गुरुदत्त, आचार्य चतुरसेन शास्त्री, पाण्डेय बेचनशर्मा 'उग्र' आदि ।
साहित्यकारों के लोकप्रिय उपनाम :
उपनाम साहित्यकार
गुप्त मैथिलीशरण गुप्त
चौहान सुभद्राकुमारी चौहान
जायसी मलिक मुहम्मद जायसी
दिनकर रामधारीसिंह 'दिनकर'
द्विवेदी आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी
निराला पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
नेपाली गोपालसिंह नेपाली
पंत सुमित्रानंदन 'पंत'
प्रसाद जयशंकर प्रसाद
बच्चन डॉ॰ हरिवंशराय 'बच्चन'
बेनीपुरी रामवृक्ष बेनीपुरी
भारतीय आत्मा माखनलाल चतुर्वेदी
भारतेन्दु भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
रहीम अब्दुर्रहीम खानखाना
रेणु फणीश्वरनाथ 'रेणु'
शास्त्री आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री
हरिऔध अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
हिन्दी के प्रमुख समाचारपत्र एवं पत्रिकाएँ :
(क) दैनिक समाचारपत्र प्रकाशन-स्थान
(1) दैनिक भास्कर पटना, भोपाल आदि
(2) आज पटना, राँची, जमशेदपुर, वाराणसी आदि
(3) हिन्दुस्तान पटना, दिल्ली, राँची, लखनऊ आदि
(4) नवभारत टाइम्स दिल्ली, मुंबई
(5) जनसत्ता दिल्ली, कोलकाता
(6) पंजाब केसरी दिल्ली
(7) राष्ट्रीय सहारा नई दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर आदि
(8) दैनिक जागरण नई दिल्ली, कानपुर, पटना आदि
(ख) पत्रिकाएँ प्रकाशन- स्थान
(1) इंडिया टुडे, नंदन नन्हे सम्राट्, नई दिल्ली
सरिता, सलिल सरस आदि ।
(2) मनोरमा इलाहाबाद, नई दिल्ली,
लखनऊ, मुंबई
(3) प्रतियोगिता दर्पण, सामान्य ज्ञान दर्पण आगरा
अभ्यास
1. हिन्दी साहित्य के किन्हीं दो प्रसिद्ध कवियों, कहानीकारों एवं नाटककारों के नाम लिखें ।
2. हिन्दी भाषा में छपनेवाले किन्हीं चार दैनिक समाचार-पत्रों एवं मासिक पत्रिकाओं के नाम उनके प्रकाशन-स्थान के साथ लिखें ।
***
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।