नायलोन का आविष्कार एवं खोज किसने किया ?

 नायलोन का आविष्कार एवं खोज किसने किया ?

नायलोन का आविष्कार एवं खोज किसने किया ?


"कुछ साल पहले तक कपड़ा बनाने के लिए जिन रेशों का प्रयोग किया जाता था वे पेड़ों या जीवों से प्राप्त होते थे -  जैसे रेशम के धागे, ऊन, रूई और लिनन। आज वैज्ञानिकों ने रेशे बनाने की नई युक्ति निकाल ली है। इनमें से कुछ रेशे हमारे काम में आई हुई रद्दी चीजों से बनते हैं। नायलोन इन आश्चर्यजनक रेशों में से एक है। नायलोन का आविष्कार वैज्ञानिकों ने कोयले, हवा और पानी से किया है। नायलोन शब्द किसी प्राचीन शब्द से नहीं निकला है। इस नये पदार्थ के आविष्कारकों ने ही इस शब्द को भी बनाया। वे इसे एक ऐसा नाम देना चाहते थे जो छोटा हो और साथ ही आसान भी।


लोगों को पहली बार सन् 1938 में 'नायलोन' शब्द पढ़ने और सुनने को मिला। यह रेशम की तरह सुन्दर और टिकाऊ होता है। इसके अलावा यह जल्दी सूख भी जाता है। नायलोन के कपड़ों को इस्तरी करने की भी जरूरत नहीं होती। नायलोन जल्द इसलिए सूखता है कि इसके रेशे पानी को नहीं सोखते। इसके लिए र्फि इतना समय चाहिए कि धागों के बीच रुका हुआ पानी भाप बनकर उड़ जाये।

नायलोन के रेशे बनाने के लिए पहले एक गाढ़ा घोल तैयार किया जाता है। यह देखने में शीरे जैसा मालूम होता है। इसके लिए बहुत तेज गर्मी और दबाव की जरूरत होती है। इस गाढ़े तरल पदार्थ को ठंडा होने के लिए पतली पट्टियों में फैला देते हैं। सूखकर यह कड़ा हो जाता है और जगह-जगह दरक जाता है। इस तरह इसकी चिप्पियाँ तैयार हो जाती है। फिर इन चिप्पियों को पिघलाकर लोहे की एक प्लेट में बने बारीक छिद्रों में से नीचे गिराया जाता है। अब यह बहुत बारीक धागों की शक्ल ले लेता है और जल्द ही ठंडा होकर कड़ा हो जाता है। कई धागों को ऐंठकर बुनाई के लिए सूत तैयार किया जाता है। फिर इस सूत को तान दिया जाता है ताकि धागे मजबूत हो जायें।

आजकल घावों की सिलाई, टेनिस के रेकैट और मछली पकड़ने की बंसी के लिए नायलोन की ताँत का इस्तेमाल होता है। बटन, ग्रामोफोन की सुइयाँ और कुछ मशीनों के पुर्जे भी नायलोन से बनाये जाते हैं।

और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

नए Notes सबसे पहले पाएं!

Study Notes, PDF और Exam Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी जॉइन करें