गद्यांश पर आधारित प्रश्न – 8 | JNV Class 6th Hindi solutions

 गद्यांश पर आधारित प्रश्न – 8 | JNV Class 6th Hindi solutions

गद्यांश पर आधारित प्रश्न – 8 | JNV Class 6th Hindi solutions


अनुच्छेद – 8

कभी-कभी रेगिस्तान में गर्म बालू की आँधी चलती है। रेगिस्तान में बालू की आँधी जोरों की आती है। हवा आग की तरह गर्म हो उठती है। हवा के साथ-साथ बालू भी ऊपर उठने लगती है। बालू इतना गर्म और इसकी रफ्तार इतनी तेज होती है कि इसका वर्णन नहीं किया जा सकता है। आदमी की आँखों और कानों के अलावा गले में भी बालू घुस जाती है। ऊँटों को किसी तरह यह बात पहले ही मालूम हो जाती है कि आँधी आनेवाली है। बस, वे हवा की ओर पीठ करके बैठ जाते हैं और अपना मुँह बालू में घुसा लेते हैं। जब आँधी गुजर जाती है तब वे सुरक्षित उठ खड़े होते हैं । आँधी आने पर रेगिस्तान में यात्रा कर रहे यात्री भी अपने चेहरों पर कपड़ा लपेट लेते हैं और पेट के बल पर धरती पर लेट जाते हैं। गर्म गुजर जाती है। जो लोग ऐसा नहीं करते बालू की आँधी उनके ऊपर से वैसे लोगों का मरना निश्चित है । रेगिस्तान में यात्रा करनेवाले बदुओं जो खानाबदोश जाति हैं, को यह जानकारी रहती है और वे सावधानी बरतते हैं ।
1. बालू की आँधी कहाँ चलती है ?
(1) रेगिस्तान में  
(2) नखलिस्तान में
(3) पाकिस्तान में
(4) तुर्कीस्तान में
2. रेगिस्तान में आँधी की सूचना सबसे पहले किसे प्राप्त हो जाती है ?
(1) यात्रियों को
(2) ऊँट को 
(3) रेगिस्तान के लोगों को
(4) बद्दुओं को
3. ऊँट अपना मुँह कब बालू में घुसा लेते हैं ?
(1) जब ऊँट को प्यास लगती है
(2) जब वे यात्रा में थककर आराम करना चाहते हैं
(3) जब गर्म बालू की आँधी आने वाली होती है 
(4) जब कोई उन पर सवार होना चाहता है
4. आँधी आने पर रेगिस्तान में यात्री पेट के बल लेट जाते हैं, क्योंकि नहीं लेटने से—
(1) गर्म बालू उनके मुँह में घुस जाएगी
(2) गर्म बालू की आँधी उनके ऊपर से गुजर जाएगी
(3) वे जल जाएँगे
(4) उनके मुँह कान में गर्म बालू घुस जाएगी
5. रेगिस्तान की आँधी में बालू गर्म हो जाती है, क्योंकि—
(1) हवा आग की तरह गर्म हो उठती है 
(2) बालू भी हवा की तरह गर्म हो उठती है
(3) आँधी में आग रहती है
(4) गर्म हवा के साथ बालू भी गर्म हो जाती है
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1