गद्यांश पर आधारित प्रश्न – 7 | JNV Class 6th Hindi solutions

 गद्यांश पर आधारित प्रश्न – 7 | JNV Class 6th Hindi solutions

गद्यांश पर आधारित प्रश्न – 7 | JNV Class 6th Hindi solutions


अनुच्छेद – 7

हिमालय पर्वत भारत के उत्तर में स्थित है । माउण्ट एवरेस्ट इसकी सबसे ऊँची चोटी है। इसकी ऊँचाई 29 हजार फीट है जो विश्व के सभी पर्वतों की चोटियों से ऊँची है | इसलिए भारतवासी हिमालय को भारत का ‘शीशमुकुट’ कहते हैं । यह अपनी विशालता के कारण संसार के सभी पर्वतों में श्रेष्ठ और ऊँचा है। भारत को हिमालय पर गर्व है। इसलिए राष्ट्रकवि ‘दिनकर’ ने हिमालय को संबोधित करते हुए लिखा है— मेरे नगपति ! मेरे विशाल !
हिमालय भारत के उत्तर में अडिग-अचल खड़ा है। इसकी शाखाएँ बहुत दूर तक फैली हुई हैं। इससे कई नदियाँ निकलती हैं। गंगा जैसी बड़ी और पवित्र नदी इसी की गोद से निकली है। गंगा हिमालय से निकलती है और हरिद्वार, कानपुर, वाराणसी, पटना, सुल्तानगंज, भागलपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है। इसकी अनेकानेक सहायक नदियाँ हैं।
गंगा को हिन्दू लोग माता के रूप में पूज्य मानते हैं और गंगा की पूजा करते हैं ।
1. हिमालय को ‘भारत का मुकुट’ कहा जाता है, क्योंकि—
(1) हिमालय विशाल पर्वत है
(2) हिमालय विश्व के सभी पर्वतों में सबसे ऊँचा है
(3) हिमालय पर्वत भारत में है
(4) हिमालय उत्तरी दिशा में स्थित है
2. हिमालय विश्व के सभी पर्वतों में ऊँचा है, क्योंकि—
(1) इसकी ऊँचाई तीस हजार फीट है
(2) इसकी ऊँचाई एकतीस हजार फीट है
(3) इसकी ऊँचाई उनतीस हजार फीट है 
(4) इसकी ऊँचाई सबसे अधिक है
3. हिमालय स्थित है—
(1) भारत के पूर्व में
(2) भारत के पश्चिम में
(3) भारत के दक्षिण में
(4) भारत के उत्तर में 
4. हिमालय से कौन-सी नदी निकलती है जिसकी पूजा हिन्दू करते हैं  ?
(1) गंगा 
(2) यमुना
(3) सरयू
(4) सिन्धु
5. ‘हिमालय’ शब्द का अर्थ है—
(1) हिम का घर  
(2) पत्थर की चट्टान
(3) बर्फीली नदी
(4) हिम जहाँ लय होता है
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1