कक्षा पुस्तकालय क्या है ? इसके लाभ की विवेचना करें ।

 कक्षा पुस्तकालय क्या है ? इसके लाभ की विवेचना करें ।

कक्षा पुस्तकालय क्या है ? इसके लाभ की विवेचना करें ।


प्रश्न – कक्षा पुस्तकालय क्या है ? इसके लाभ की विवेचना करें । 

उत्तर – कक्षा पुस्तकालय क्या है – कक्षा पुस्तकालय का अभिप्राय प्रत्येक कक्षा में स्थापित पुस्तकालय से है। यह पुस्तकालय कक्षाध्यापक की देख-रेख में चलता है ।

कक्षाध्यापक छात्रों की अभिरुचि तथा बौद्धिक स्तर के अनुकूल  पुस्तकें विद्यालय पुस्तकालय से लाकर इस पुस्तकालय का निर्माण करता है । कक्षा पुस्तकालय के संचालन के लिए वह एक या दो छात्रों की सहायता लेता है। अध्यापक पर  पुस्तकों के संरक्षण की विशेष जिम्मेदारी आ जाती है ।

कक्षा पुस्तकालय के लाभ – माध्यमिक शिक्षा आयोग 1952-53 ने इन शब्दों में कक्षा पुस्तकालय के गुणों पर प्रकाश डाला है, “केन्द्रीय पुस्तकालय के लिए कक्षा पुस्तकालय एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक अंग है । इसका संगठन सुगमता से हो सकता है और अध्यापक अपनी कल्पना-शक्ति के आधार पर सीमाओं के बीच इसे केन्द्रीय पुस्तकालय की भाँति ही चला सकता है। ”

कक्षा पुस्तकालय के निम्नलिखित लाभ हैं –

  1. इसका चलाना बहुत सरल है ।
  2. इसके प्रबंध में छात्रों की सहायता ली जा सकती है ।
  3. छात्रों को स्वशासन का प्रशिक्षण मिलता है ।
  4. प्रत्येक छात्र आसानी से  पुस्तक ले सकता है।
  5. अध्यापक का अपनी कक्षा से गहरा सम्बन्ध होता है, अतः वह छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार पुस्तकें सुगमता से दे सकता है ।

विषय पुस्तकालय (Subject Library) – इस सम्बन्ध में माध्यमिक शिक्षा आयोग, 1952-53 ने लिखा कि योग्य और अनुभवी अध्यापक अपने विषय सम्बन्धी पुस्तकों के आधार पर अपने विषय के प्रति छात्रों में प्रिय बनाने में सफल होते हैं | विषय पुस्तकालय के लिए स्कूल के केन्द्रीय पुस्तकालय से पुस्तकें ली जा सकती हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आवश्यक प्रसंग-पुस्तकों की दो-दो प्रतियाँ खरीदी जायें जिनमें से एक केन्द्रीय पुस्तकालय और दूसरी विषय पुस्तकालय में रखी जा सके । विषय पुस्तकालय में से छात्रों को पुस्तकें लेने में सुविधा होती है।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..

  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1