विस्थापन किसे कहते हैं

 विस्थापन किसे कहते हैं

विस्थापन किसे कहते हैं

विस्थापन

किसी गतिशील वस्तु या व्यक्ति की प्रारंभिक तथा अंतिम स्थितियों के बीच की न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते हैं। विस्थापन एक सदिश राशि है।

विस्थापन (अंग्रेज़ी: Displacement) एक सदिश राशि है। जब कोई वस्तु एक बिन्दु P से दूसरे बिन्दु Q तक किसी भी पथ से होते हुए गति करती है तो इस विस्थापन का परिमाण उन दो बिन्दुओं के मध्य की निम्नतम दूरी होगी तथा विस्थापन की दिशा, रेखा PQ की दिशा में (P से Q की तरफ) होगी। विस्थापन को s से दर्शाते हैं।

मात्रक –

विस्थापन का एमकेएस पद्धति में मात्रक मीटर होता है

धनात्मक विस्थापन –

जब कोई कण या वस्तु प्रारंभिक बिंदु A वह अंतिम बिंदु B के मध्य जो न्यूनतम दूरी तय करती है वह वस्तु का धनात्मक विस्थापन होता है

ऋण आत्मक विस्थापन 

जब बिंदु A  से B के बीच न्यूनतम दूरी तय करने के पश्चात कण बिंदु B से बिंदु A  से आगे निकल जाती है वह वस्तु जितना बिंदु A से आगे निकलती है वह दूरी ऋण आत्मक विस्थापन होता है

शून्य विस्थापन –

जब कण बिंदु  A से B तक विस्थापन तय करने के पश्चात पुनः बिंदु A पर लौट आता है इस दशा में वस्तु का विस्थापन शून्य  होता है

दूरी और विस्थापन में अंतर

क्रमांकदूरीविस्थापन
1इसका मान पथ पर निर्भर करता है।इसका मान वस्तु के प्रारंभिक और अंतिम बिंदुओं पर निर्भर करता है।
2यह एक अदिश राशि है।यह सदिश राशि है।
3दूरी सदैव अशून्य संख्या ही होती है।विस्थापन धनात्मक, ऋणात्मक व शून्य भी हो सकता है।
4यदि वस्तु का विस्थापन शून्य होगा तो दूरी शून्य हो भी सकती है न भी हो सकती।दूरी शून्य होने पर उसका विस्थापन शून्य ही होता है।
5इसका मान विस्थापन के बराबर या उससे बड़ा होता है।इसका मान दूरी के बराबर या उससे छोटा होता है।

 

FAQ –

Ques-विस्थापन का मात्रक क्या होता है?

Ans-विस्थापन का  M.K.S. पद्धति में मात्रक मीटर होता है।

Ques-विस्थापन किसे कहते है?

Ans-जब कोई वस्तु एक बिंदु से दूसरे  बिंदु की तरफ किसी पथ पर गति करती है। तो उन दोनों बिंदुओं के बीच की निम्नतम दूरी को विस्थापन कहते है।

Ques-विस्थापन कौनसी राशि है?

Ans-विस्थापन एक सदिश राशि है।

 

FAQ –

Ques-विस्थापन का मात्रक क्या होता है?

Ans-विस्थापन का  M.K.S. पद्धति में मात्रक मीटर होता है।

Ques-विस्थापन किसे कहते है?

Ans-जब कोई वस्तु एक बिंदु से दूसरे  बिंदु की तरफ किसी पथ पर गति करती है। तो उन दोनों बिंदुओं के बीच की निम्नतम दूरी को विस्थापन कहते है।

Ques-विस्थापन कौनसी राशि है?

Ans-विस्थापन एक सदिश राशि है।

Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1