गद्यांश पर आधारित प्रश्न – 21 | JNV Class 6th Hindi solutions

 गद्यांश पर आधारित प्रश्न – 21 | JNV Class 6th Hindi solutions

गद्यांश पर आधारित प्रश्न – 21 | JNV Class 6th Hindi solutions


अनुच्छेद – 21

जवाहरलाल नेहरू की पढ़ाई इंग्लैण्ड में हैरो और कैम्ब्रिज में हुई थी, जब वे भारत लौटे तो महात्मा गाँधी के प्रभाव में आ गए। सन् 1919 के जालियाँवाला बाग के नरसंहार के बाद वे भारत की स्वाधीनता के लिए चल रहे संघर्ष में शामिल हो गए वे कई बार भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष बने विभिन्न अवसरों पर उन्हें जेल की सजा हुई वहीं रह कर उन्होंने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक भारत की खोज लिखी।
15 अगस्त, 1947 को वे स्वाधीन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने और इस पद पर 27 मई, 1964 तक बने रहे जबकि उनकी मृत्यु हुई। सभी राष्ट्रों के बीच शांति और मैत्री के लिए वे सदैव काम करते रहे। एक विशिष्ट विश्व नेता एवं उच्च स्तर के राजनीतिज्ञ के रूप में सभी जगहों के लोग उनका सम्मान करते थे ।
1. नेहरूजी स्वाधीनता आंदोलन में शामिल हो गए, क्योंकि—
(1) वे इंग्लैण्ड से आए थे
(2) उन्होंने उसके बारे में हैरो और कैम्ब्रिज में जान लिया था
(3) महात्मा गाँधी ने उन्हें प्रभावित किया था 
(4) अंग्रेज भारत पर शासन कर रहे थे
2. नेहरू जी को कई बार जेल की सजा हुई, क्योंकि—
(1) वे भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष थे 
(2) वे भारत की आजादी के लिए लड़ रहे थे
(3) शांति के लिए काम करने के वास्ते उन्होंने अन्य लोगों को प्रोत साहित किया
(4) वे शांति और मैत्री के पक्षधर थे
3. ‘वहीं रह कर ……. ‘
इस वाक्य में ‘वहीं’ शब्द किस जगह की ओर इशारा कर रहा है ?
(1) हैरो
(2) कैम्ब्रिज
(3) जालियाँवाला बाग
(4) जेल
4. लोग नेहरूजी का सम्मान करते थे, क्योंकि—
(1) वे एक लेखक थे
(2) वे महात्मा गाँधी के नजदीकी थे
(3) वे कुशल राजनीतिज्ञ थे 
(4) वे जेल गए थे
5. नीचे लिखी बातों में कौन-सी बात सही नहीं है ? 
(1) जवाहरलाल नेहरू महात्मा गाँधी की प्रशंसा नहीं करते थे 
(2) ‘भारत की खोज’ पुस्तक जेल में लिखी गई थी
(3) जवाहरलाल नेहरू स्वाधीन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे
(4) जवाहरलाल नेहरू विश्व के प्रसिद्ध नेताओं में से एक थे
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1